रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिली लड़की,मचा हड़कम्प

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Aug, 2017 10:26 AM

unauthorized girl at railway station

रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास से एक नौजवान लावारिस मानसिक रूप में कमजोर 20 वर्षीय लड़की मिलने से हड़कम्प मच गया। वहीं धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के संचालकों ने उक्त लड़की को रात के अंधेरे में शरारती तत्वों से सुरक्षित बचाकर स्थानीय सिविल अस्पताल...

गिद्दड़बाहा(संध्या): रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास से एक नौजवान लावारिस मानसिक रूप में कमजोर 20 वर्षीय लड़की मिलने से हड़कम्प मच गया। वहीं धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के संचालकों ने उक्त लड़की को रात के अंधेरे में शरारती तत्वों से सुरक्षित बचाकर स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। 

उक्त लड़की को जब जन कल्याण सेवा समिति के संचालक संध्या जिन्दल और सब्जी मंडी के पूर्व प्रधान कैलाश मोंगा बिट्टू सरकारी अस्पताल की एमरजैंसी में मौजूद मैडीकल अफसर डा. जश्न के पास लेकर पहुंचे तो डा. की मैडीकल रिपोर्ट मुताबिक लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह अपने परिवार और अपने बारे में बताने में भी असमर्थ है। वहीं अस्पताल की नर्स ने   सूझ-समझ के साथ उक्त लड़की से उसके पारिवारिक सदस्यों बारे जानकारी हासिल की।

उक्त लड़की मुताबिक उसका नाम मधु निगम बेटी भोला नाथ निगम, माता पूनम निगम और बहन का नाम अनामिका निगम निवासी गांव व डाकखाना ढुबहड़, भरसार जिला बलिया उत्तर प्रदेश बताया।  स्थानीय पुलिस स्टेशन के ए.एस.आई. लखविन्द्र सिंह ने बताया कि लड़की के बताए पते अनुसार उसके पारिवारिक सदस्यों की खोज की जा रही है और जल्द ही लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!