दिल्ली से हैरोइन लेकर जालंधर सप्लाई करने आए 2 टैक्सी ड्राइवर अरैस्ट

Edited By Vaneet,Updated: 08 Apr, 2019 09:35 PM

two taxi driver arres heroine

दिल्ली के नाइजीरियन तस्करों से हैरोइन खरीद कर जालंधर में सप्लाई करने आए दो टैक्सी...

जालंधर(वरुण): दिल्ली के नाइजीरियन तस्करों से हैरोइन खरीद कर जालंधर में सप्लाई करने आए दो टैक्सी ड्राइवरों को सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों से 100 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। इनमें से एक ड्राइवर को हिमाचल जाकर चिट्टे की लत लगी थी जो फिर उसे बेचने का काम भी करने लगा। दूसरा ड्राइवर चंडीगढ़ से है।
 
सीआईए स्टाफ-1 के इंचार्ज हरमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने बडिंग गांव में नाकाबंदी की थी। इस दौरान पैदल आ रहे दो युवक पुलिस को देख कर पीछे मुड़ गए। शक पडऩे पर पुलिस टीम ने दोनों को रोक लिया। पूछताछ में दोनों युवकों ने खुद की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदर (25) पुत्र गुरदयाल नगर निवासी निवासी हरोली गांव ऊना हिमाचल प्रदेश व बलजिंदर सिंह उर्फ सोनू (24) पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी लांबड़ा बताया। तलाशी लेने पर जिंदर से 80 ग्राम और सोनू से 20 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। 

पुलिस की जांच में पता लगा कि जिंदर 20 साल से राज नगर में रहता था और 2012 में पिता की मौत के बाद वह हिमाचल जाकर रहने लगा। वहां पर ही उसे हैरोइन की लत लगी और वह सप्लाई भी करने लगा। जिंदर ने बताया कि वह दिल्ली से नाइजीरियन तस्करों से हैरोइन लाकर अपने साथी सोनू के साथ मिल कर सप्लाई करता था। इस बार वह जालंधर में हैरोइन बेचने आ रहे थे। सोनू चंडीगढ़ में टैक्सी चलाने का काम करता है। पुलिस ने दोनों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पता लगवा रही है कि वह कितनी बार जालंधर में हैरोइन की सप्लाई दे चुके हैं व कौन-कौन लोग उनसे हैरोइन खरीद चुके हैं। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!