Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 01:06 PM
गुरदासपुर-मुकेरियां सड़क पर गांव घराला के पास एक रजवाहे से गांव घराला निवासी दो नौजवानों के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा है।
गुरदासपुर (विनोद/दीपक): गुरदासपुर-मुकेरियां सड़क पर गांव घराला के पास एक रजवाहे से गांव घराला निवासी दो नौजवानों के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा है। यह दोनों नौजवान रात से ही लापता थे। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुचे तथा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव घराला निवासी शमशेर सिंह पुत्र प्यारा सिंह तथा बलदेव सिंह पुत्र टेक सिंह गत रात से लापता थे। उनके परिवार वाले रात से ही दोनों की तालाश कर रहे थे परंतु आज सुबह दोनों के शव घराला के पास बहते रजवाहे में पड़े मिले। शवों पर किसी तरह के निशान नहीं है।
दूसरी और कहा जा रहा है कि गत दिवस यह दोनों अपने कामकाज के लिए रेहड़ी तैयार कर रहे थे तथा शाम को यह दोनों ही एक साथ दुकान से निकले। अशंका जताई जा रही है है कि दोनों ने शराब की तथा शराब पीने से दोनों की मौत हुई। इस संबंधी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।