Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Dec, 2019 09:21 AM
डेली पैसेंजरों को करना पड़ेगा परेशानी का सामना
जालंधर(गुलशन): कोहरे के मौसम में जहां आम जनजीवन पर असर पड़ रहा है वहीं रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिस कारण ट्रेनों के लेट-लतीफी का सिलसिला लगातार जारी है। रोजाना ही ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। कोहरे का मौसम शुरू होने से पहले ही एहतियात के तौर पर रेलवे विभाग द्वारा 22 मेल/एक्सप्रैस ट्रेनों को रद्द कर दिया था। इसके बाद अब पैसेंजर ट्रेनों को भी रद्द किया जा रहा है। फिरोजपुर मंडल के अधीन चलने वाली 5 पैसेंजर ट्रेनें रद्द और 5 ट्रेनें 1 जनवरी 2020 से 28 फरवरी 2020 तक शॉर्ट टर्मिनेट की जा रही हैं। इन ट्रेनों के रद्द और शार्ट टर्मिनेट होने से डेली पैसेंजरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दूसरी तरफ शुक्रवार को सचखंड एक्सप्रैस 3 घंटे, दादर एक्सप्रैस सवा 2 घंटे, पश्चिम एक्सप्रैस 2 घंटे, हावड़ा मेल करीब 3 घंटे की देरी से चल रही थीं।
1 जनवरी से 28 फरवरी 2020 तक शॉर्ट टर्मिनेट की गई ट्रेनें
ट्रेन संख्या |
ट्रेन का नाम |
इन स्टेशनों के बीच रहेंगी रद्द |
74968 |
लोहिया खास-लुधियाना डी.एम.यू. |
फिल्लौर-लुधियाना के बीच |
74986 |
फाजिल्का-बठिंडा डी.एम.यू. |
कोटकपूरा- बठिंडा के बीच |
74969 |
लुधियाना लोहियां खास डी.एम.यू. |
लुधियाना-फिल्लौर के बीच |
74985 |
बठिंडा-फाजिल्का एम.ई.एम.यू. |
बठिंडा-कोटकपूरा के बीच |
74924 |
मानांवाला-होशियारपुर डी.एम.यू. |
मानांवाला-जालंधर सिटी के बीच |
1 जनवरी से 28 फरवरी तक रद्द की पैसेंजर ट्रेनें
ट्रेन संख्या |
ट्रेन का नाम |
74912 |
जालंधर सिटी-होशियारपुर डी.एम.यू. |
74991 |
होशियारपुर-जालंधर सिटी डी.एम.यू. |
74641 |
जालंधर सिटी-मानांवाला डी.एम.यू. |
74984 |
फाजिल्का-कोटकपूरा डी.एम.यू. |
74981 |
कोटकपूरा-फाजिल्का डी.एम.यू. |