Edited By Tania pathak,Updated: 12 Jul, 2021 06:13 PM
फिरोजपुर के लिए आज लगातार तीसरा दिन राहत भरा रहा और आज भी कोरोना से ज़िले में कोई मौत नहीं हुई। यह जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ राजेंद्र राज ने बताया कि जिले में आज केवल...
फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर के लिए आज लगातार तीसरा दिन राहत भरा रहा और आज भी कोरोना से ज़िले में कोई मौत नहीं हुई। यह जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ राजेंद्र राज ने बताया कि जिले में आज केवल 2 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि जबकि 20 संक्रमित ठीक हुए हैं।
उन्होंने बताया कि इस समय जिले भर में केवल 56 संक्रमित रह गए हैं। इनका इलाज चल रहा है और अब तक इस वायरस से 485 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कुल 14137 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिनमें से 13596 अब तक ठीक हो चुके हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि कि फिरोजपुर में कोरोना का प्रभाव लगभग खत्म होता जा रहा है।