दांतों को मजबूत बनाने के लिए सुबह-शाम करें टूथब्रश : डा. कांसल

Edited By Des raj,Updated: 08 Aug, 2018 08:59 PM

to strengthen teeth do toothbrush in the morning and evening

जय श्री राधे श्याम सेवा मंडल की ओर से बुधवार को सरकारी प्राइमरी स्कूल बगेयाना बस्ती में दांतों का चैकअप कैंप लगाया गया। कैंप में स्कूल में पढऩे वाले सभी 160 बच्चों के दांतों का डा. गौरव कांसल ने चैकअप किया।

मोगा (गोपी, कशिश): जय श्री राधे श्याम सेवा मंडल की ओर से बुधवार को सरकारी प्राइमरी स्कूल बगेयाना बस्ती में दांतों का चैकअप कैंप लगाया गया। कैंप में स्कूल में पढऩे वाले सभी 160 बच्चों के दांतों का डा. गौरव कांसल ने चैकअप किया।

उन्होंने कहा कि हमारे दांतों को कीड़ा न लगे और वह मजबूत रहें, इसके लिए सुबह व शाम टूथब्रश करने के साथ मीठी चीजों का परहेज करना चाहिए। अगर हमारे दांत या मसूड़ों में दर्द हो तो तुरंत डाक्टर से उसका उपचार करवाना चाहिए। मंडल के सचिव एडवोकेट जय गोयल ने कहा कि धार्मिक कार्यों के साथ मंडल द्वारा सामाजिक कार्य भी किए जा रहे हैं। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा निर्मित शहीदी पार्क को सुंदर बनाने व आम लोगों की सुविधा के लिए मंडल सदस्यों द्वारा पार्क में बनी हटों को रंग-रोगन करवाकर एक नया रूप दिया गया है।

स्कूल कमेटी के चेयरमैन गुरविंद्र बबलू ने मंडल द्वारा लगाए गए कैंप के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि आगे भी ऐसे कार्य जारी रखे जाएंगे। इस मौके पर जङ्क्षतद्र पुरी, केशव बांसल, पार्षद गुरविंद्र बबलू, मास्टर प्रेम कुमार, प्रवीण गोयल, अश्विनी गुप्ता, जतिन, नितिन जैन, रमिकांत जैन, प्रिंसिपल रेणु बाला, मनजिंद्र कौर, सुखदीप सिंह, अमनदीप कौर, रंजीत कौर व मंडल सदस्य उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!