Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Nov, 2017 01:44 PM
दुबई की जेल में बंद 13 भारतीयों के परिजनों ने उन्हें बचाने के लिए विदेश्ा मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इसमें प्रदेश सरकार से भी मदद की अपील की है। इन भारतीयाें को एक होटल में हुए झगड़े के लिए 40 वर्ष...
अहमदगढ़ (संगरूर): दुबई की जेल में बंद 13 भारतीयों के परिजनों ने उन्हें बचाने के लिए विदेश्ा मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस मामले में प्रदेश सरकार से भी मदद की अपील की है। इन भारतीयाें को एक होटल में हुए झगड़े के लिए 40 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है।
4 युवक पंजाब के हैं कैद
जानकारी के अनुसार दुबई की जेल में बंद 4 युवक पंजाब के हैं। वहीं गांव धूलकोट निवासी सुखविंदर सिंह के भाई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि 2007 में उसका भाई नौकरी के लिए दुबई गया था। इसी दौरान 2009 में वहां एक होटल में झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके आरोप में सुखबिंदर सहित 12 अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। तथा उनको कत्ल के केस में 40 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई थी,जिसके बाद उन्हें दुबई की केंद्रीय जेल में डाल दिया था।
क्या कहना है सुखजिंदर सिंह का
सुखजिंदर ने कहा कि भारतीय एबेंसी ने इन युवाओं की कोई मदद नहीं की। जेल में बंद कैदियों में मनजीत सिंह, सर्बजीत सिंह, मेजर सिंह पंजाब के पठानकोट और गुरदासपुर जिलों से सबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि आेबराय ने तत्कालीन विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर को इस बारे में जानकारी मुहैया करवाई गई थी।
किंतु इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। इसके पश्चात अब उन्होंनें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तथा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्सेटन अमरेंद्र सिंह से अपील की है कि हमारे बच्चों को बचाएं, ये सभी निर्दोष हैं उनको गलत तरीके से दोषी करार देकर दुबई की केंद्रीय जेल में बंद कर दिया गया है।