Edited By Kalash,Updated: 16 Aug, 2026 12:05 PM

तलवाड़ा पुलिस स्टेशन के अधीन पड़ते गांव लब्बर के पास एक भयानक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो जाने की दुखद खबर मिली है।
तलवाड़ा (जोशी): तलवाड़ा पुलिस स्टेशन के अधीन पड़ते गांव लब्बर के पास एक भयानक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो जाने की दुखद खबर मिली है। हादसा उस समय हुआ जब एक टिप्पर ने स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक टिप्पर कमाही देवी वाली साइड से चमूही की तरफ जा रहा था। जब यह टिप्पर गांव लब्बर के पास पहुंचा तो आगे जा रही स्कूटी इसकी चपेट में आ गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दोनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान कामनी पत्नी अक्षय और रंजना पत्नी अमरीक सिंह, निवासी गांव निचली पुहारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही तलवाड़ा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद टिपर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here