Edited By Vaneet,Updated: 12 Jun, 2020 03:47 PM
समाज सेवी मनदीप सिंह मैनी कोरोना वायरस के समय जरूरतमंदों की दिल खोल कर मदद कर रहे हैं। मनदीप....
जालंधर: समाज सेवी मनदीप सिंह मैनी कोरोना वायरस के समय जरूरतमंदों की दिल खोल कर मदद कर रहे हैं। मनदीप सिंह की ह्यूमैनिटी फर्स्ट नाम से एन.जी.ओ. है, जो बेसहारा लोगों व जरूरतमंदों के लिए जहां राशन की मदद करती है, वहीं उनको घर भी बना कर दे रही है।
मनदीप सिंह के साथ अब टिकटॉक स्टार नूर की टीम भी जुड़ चुकी है, जो मोगा जिले में जरूरतमंदों की मदद करेंगे। इसकी जानकारी मनदीप सिंह मैनी ने एक वीडियो सांझी करके दी है। वीडियो में मनदीप सिंह के साथ नूर, सन्दीप और वरन नजर आ रहे हैं, जो नूर के साथ वायरल वीडियोज बना चुके हैं।
बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने नूर के टिकटॉक वीडियो में शामिल होकर लोगों को कोरोना के खिलाफ जंग में कर्फ्यू में दी गई ढील का गलत प्रयोग न करने के लिए संदेश दिया था।