Edited By Des raj,Updated: 08 Sep, 2018 06:34 PM
समाना पातड़ा रोड पर स्थित गांव शाहपुर के पास एक कार और ट्रक में टक्कर होने से दो बच्चों सहित तीन लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। सभी घायलों को इलाज के लिए समाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी पहचान शिवा (10) पुत्र...
समाना(अशोक): समाना पातड़ा रोड पर स्थित गांव शाहपुर के पास एक कार और ट्रक में टक्कर होने से दो बच्चों सहित तीन लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। सभी घायलों को इलाज के लिए समाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी पहचान शिवा (10) पुत्र राजिंदर कुमार, सूरज (8) पुत्र रवि कुमार और राम कुमार (65) निवासी गांव पीलू खेड़ा जिला जींद (हरियाणा) के तौर पर की गई है।
घायल बच्चों की माता आशा रानी ने बताया कि वह लोग पटियाला में शादी समारोह में भाग लेने गए थे और शनिवार को सुबह वापिस अपने गांव लौट रहे थे। जब वह समाना पातड़ा रोड पर स्थित गांव शाहपुर के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे उसके दोनों बच्चे और ससुर राम कुमार घायल हो गए। सिविल अस्पताल के इमरजैंसी में तैनात डाक्टरों ने सभी घायलों की हालत को खतरे से बाहर बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।