नवजोत सिंह सिद्धू की जान को खतरा, मिली जेड प्लस सुरक्षा

Edited By swetha,Updated: 10 Jan, 2019 08:31 AM

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू को आजकल जान का खतरा है। खुद पंजाब सरकार ने इस बात का अंदेशा जताया है। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांग की कि कैबिनेट मंत्री सिद्धू को जैड प्लस सिक्योरिटी के साथ सैंट्रल...

जालंधर(रविंदर): पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू को आजकल जान का खतरा है। खुद पंजाब सरकार ने इस बात का अंदेशा जताते हुए केंद्र सरकार से मांग की थी कि सिद्धू को जैड प्लस सिक्योरिटी के साथ सैंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सी.ए.पी.एफ.) सिक्योरिटी कवर दिया जाए। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने सिद्धू को जैड प्लस सिक्योरिटी तथा पंजाब सरकार ने बुलेट प्रूफ गाड़ी भी उपलब्ध करवा दी है। इस संबंधी एडीशनल चीफ सैक्रेटरी पंजाब निर्मलजीत सिंह कलसी ने यूनियन होम सैक्रेटरी राजीव गाबा व डायरैक्टर आई.बी. राजीव जैन को पत्र लिखा था। 

PunjabKesari

मिली सी.ए.पी.एफ. कवर सिक्योरिटी

पंजाब सरकार ने 3 बार सांसद और पंजाब के मौजूदा कैबिनेट मंत्री सिद्धू को कई तरह के खतरे का अंदेशा जताया था। सरकार ने कहा था कि न केवल सिद्धू के खिलाफ पंजाब के विरोधी दल हैं बल्कि पाकिस्तान के साथ बढ़ती दोस्ती के लिए भी उनको कई तरह की धमकियां मिल रही हैं। यही नहीं, डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों के निशाने पर भी सिद्धू लगातार रहे हैं। इसके अलावा हिंदू युवा वाहिनी ने भी सिद्धू को जान से मारने की धमकी दी है।सिद्धू  देश भर  में  कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं इसलिए पंजाब सरकार ने न केवल उनको बुलेट प्रूफ गाड़ी देने का प्रोग्राम बनाया है, साथ ही केंद्र सरकार से सी.ए.पी.एफ. कवर सिक्योरिटी देने की मांग भी की थी।  

PunjabKesari

क्यों दी गई सिद्धू को हाई सिक्योरिटी
अंदेशा जताया जा रहा है कि जिस तरह से पिछली सरकार में ढंडरियां वाले को शरारती तत्वों ने निशाने पर लेकर घटना को अंजाम दिया था, कहीं उसी तर्ज पर सिद्धू को निशाने पर न लिया जाए। दूसरी तरफ 3 बड़े राज्यों में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद पार्टी में हीरो बनकर उभरे नवजोत सिंह सिद्धू की लगातार बढ़ती लोकप्रियता पार्टी के भीतर ही कईयों को हजम नहीं हो पा रही है। पार्टी के भीतर ही एक तबका सिद्धू की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से खुद को असहज महसूस कर रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पार्टी के भीतर से भी सिद्धू को जान का खतरा हो सकता है। 

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!