Edited By Vatika,Updated: 17 Mar, 2020 01:20 PM
हलका डेराबस्सी के एक कांग्रेसी नेता ने आम आदमी पार्टी में शामिल होते कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
डेराबस्सी (गुरप्रीत): हलका डेराबस्सी के एक कांग्रेसी नेता ने आम आदमी पार्टी में शामिल होते कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस छोड़कर ‘आप’ से शामिल हुए कुलजीत सिंह रंधावा ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस की कैप्टन सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार लोगों से किए हुए वायदे पूरे करने में नाकाम साबित हुई है, जिसके चलते आगामी विधानसभा चुनावों में पंजाब के लोगों के पास आप पार्टी के रूप में बेहतर विकल्प होगा।
उन्होंने दावा करते हुआ कहा कि इस बार पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। कांग्रेस पार्टी ने लूट मचा रखी है इसके चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ा है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल के साथ मिल कर सरकार चलाई जा रही हैं। जिस कारण प्रदेश में रेत माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया हावी हैं। पिछले विधान सभा मतदान में प्रचार करते उन्होंने हलका डेराबस्सी से 40 हजार घर-घर नौकरी और किसानों का कर्ज माफी के फार्म भरे था लेकिन सरकार की तरफ से कोई वायदा पूरा नहीं किया। पूरे देश में एक आम आदमी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिस की तरफ से लोगों के साथ जो वायदा किया वह पूरे किये हैं। इस मौके आम आदमी पार्टी डेराबस्सी से फाऊंडर मैंबर एच.एस. कोहली ने कहा रंधावा हलके से कांग्रेस पार्टी के विधायक बनने उम्मीदवार के मुख्य दावेदार थे जिनका हलका डेराबस्सी में अच्छा रसूख है।