दशहरा ग्राउंड में मची भगदड़... इधर-उधर भागे लोग, टूटे बैरिकेड

Edited By Kamini,Updated: 12 Oct, 2024 06:47 PM

there was a stampede in dussehra ground

दशहरे का पर्व देशभर में जहां धूमधाम से दशहरा मनाया ज रहा था वहीं  दहशरा ग्राउंड से बड़ी खबर सामने आई है।

अमृतसर : दशहरे का पर्व देशभर में जहां धूमधाम से दशहरा मनाया ज रहा था वहीं अमृतसर की  दहशरा ग्राउंड से बड़ी खबर सामने आई है। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई लोग इधर-उधर भागने लगे। ग्राउंड में रावण दहन होते लोग पीछे की तरफ मुड़ने लगे और बैरिकेडिंग टूट गई। इस दौरान 2-3 युवकों की पगड़ी तक उतर गई।

DC साक्षी साहनी के मुताबिक VIP मूवमेंट की तैयारियों के साथ-साथ जनता की सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया। उनकी पूरी कोशिश थी कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि दुर्ग्याना तीर्थ में भीड़ बहुत होती है। दशहरा के दिन भारी संख्या में लंगूर भी माथा टेकने के लिए आते हैं।  लोगों के लिए खास प्रबंध किए गए।

जानकारी के मुताबिक, श्री दुर्ग्याणा तीर्थ पर हर साल 100 फीट की ऊंचाई पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलाकर दशहरा मनाया जाता है। इसके अलावा दशहरे के मौके पर हनुमान सेना और लंगूर भी बड़ी संख्या में आते हैं, जिसके चलते व्यवस्थाएं काफी सख्त की जाती है। बताया जा रहा है कि आज दशहरे दौरान भीड़ ज्यादा होने के कारण कई लोगों ने बाहर से रावण दहन देखा। आज दशहरे के मौके पर पंजाब सीएम मान (CM Mann) अमृतसर दुर्ग्याना तीर्थ पहुंचे और उन्होंने रावण दहन किया। इस मौके पर CM Mann ने कहा कि वो एक दर्शक के तौर पर आए हैं। उन्होंने लोगों अहंकार को छोड़कर तरक्की के राह पर आगे बढ़ने के लिए कहा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!