Edited By Kalash,Updated: 12 Jul, 2026 05:01 PM

इलाके में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला मलोट-श्री मुक्तसर साहिब रोड पर स्थित गांव महिराजवाला से सामने आया है
श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): इलाके में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला मलोट-श्री मुक्तसर साहिब रोड पर स्थित गांव महिराजवाला से सामने आया है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और भारी मात्रा में सोना चोरी कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित हरमनप्रीत सिंह पुत्र निरंजन सिंह (निवासी गांव महिराजवाला) ने बताया कि 10 और 11 जुलाई की दरमियानी रात वह और उनका परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान गली के साथ लगती बाहर वाली दीवार फांदकर कुछ अज्ञात युवक घर के अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉकर बड़ी चालाकी से तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी व सोना चोरी कर लिया।
पीड़ित के मुताबिक रात करीब 2:30 बजे अचानक किसी आवाज के कारण उनकी नींद खुल गई। जब उन्होंने देखा तो चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर घर की दीवार फांदकर फरार हो रहे थे। इसके बाद परिवार ने तुरंत पूरे सामान की जांच की तो पता चला कि अलमारी के अंदर बने लॉकर से 1 लाख रुपये नकद और करीब 10 तोला सोना गायब था, जिसे अज्ञात चोर चुरा ले गए थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस टीम, जिसकी अगुवाई हवलदार गुरजोत सिंह कर रहे थे मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here