Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jul, 2017 07:32 AM
सिटी पुलिस ने अशोक विहार कालोनी में एक वकील के घर से 2 लाख रुपए चुराने के आरोप में घर की नौकरानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता एडवोकेट बलदेव सिंह सोहल पुत्र गुरमुख सिंह निवासी अशोक विहार कालोनी ने बताया कि 4 जुलाई को उसने अलमारी की चाबी...
नकोदर (रजनीश): सिटी पुलिस ने अशोक विहार कालोनी में एक वकील के घर से 2 लाख रुपए चुराने के आरोप में घर की नौकरानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता एडवोकेट बलदेव सिंह सोहल पुत्र गुरमुख सिंह निवासी अशोक विहार कालोनी ने बताया कि 4 जुलाई को उसने अलमारी की चाबी पैंट की जेब में रख थी पर चाबी पैंट की जेब की अपेक्षा दरवाजे के पीछे पड़ी मिली।
जब उसने अलमारी को खोलकर देखा तो अलमारी से 2 लाख रुपए गायब थे। जांच अधिकारी नौनिहाल सिंह ए.एस.आई. ने बताया कि शिकायत के आधार पर घर की नौकरानी देवो पत्नी मंगत राय निवासी मोहल्ला संतो खगढ़ के खिलाफ केस दर्ज करजांच शुरू कर दी है।