नशे के मामले में पकड़ा युवक,पुलिस ने टार्चर कर पिलाया तेजाब-हालत नाजुक
Edited By Sonia Goswami,Updated: 14 Apr, 2018 01:18 PM
शहर में पुलिस की घटिया करतूत सामने आई है।
फिल्लौर(भाखड़ी) : शहर में पुलिस की घटिया करतूत सामने आई है। दरअसल पुलिस ने नशे के मामले में गत देर रात एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जिसके बाद उसे हिरास्त में ले मारपीट की गई। इतना ही नहीं पीड़ित ने खुद बताया कि उसके मुंह में तेजाब डाल दिया गया जिससे उसकी हालत खराब हो गई।
सिविल अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ती देख लुधियाना रैफर कर दिया है। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों पर आरोप भी लगाए। वहीं पुलिस आरोपों को नकार रही है। वहीं भड़के परिजनों ने हाईवे जाम कर इंसाफ की मांग की है।