Edited By swetha,Updated: 14 Aug, 2019 11:54 AM
महिला को पकड़ कर उसे फ्लाइंग किस और अश्लील कमेंट करने वाले आरोपी फेज-11 निवासी विनोद कुमार को 3 साल कैद और 3 हजार रुपए जुर्माने की सजा मोहाली कोर्ट ने सुनाई है।
मोहालीः महिला को पकड़ कर उसे फ्लाइंग किस और अश्लील कमेंट करने वाले आरोपी फेज-11 निवासी विनोद कुमार को 3 साल कैद और 3 हजार रुपए जुर्माने की सजा मोहाली कोर्ट ने सुनाई है। वहीं दूसरे पक्ष पति-पत्नी जिन पर मारपीट का केस दर्ज किया था, उन्हें सबूतो के आभाव में बरी कर दिया गया।
जबरदस्ती बाजू पकड़ कर किया था फ्लाइंग किस
फेज-11 निवासी युवक ने फेज-11 पुलिस स्टेशन में शिकायत देते बताया था कि विनोद कुमार उनके घर के ऊपर वाले फ्लैट में रहता था और वह उनकी पत्नी को बार-बार अश्लील कमेंट करता था। साथ ही उसने उसकी पत्नी की बाजू पकड़ कर उसे फ्लाईंग किस किया और उसके साथ अश्लील हरकते कीं। जिसके बाद फेज-11 थाने में विनोद कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ तथा मारपीट का केस दर्ज किया था। जब विनोद कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ था तो पुलिस ने इसी मामले में दंपति पर भी मारपीट का केस दर्ज किया था। विनोद कुमार ने भी पुलिस को शिकायत देकर पति-पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया था।