Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Sep, 2020 10:17 AM
जानकारी के अनुसार शमशानघाट में बतौर मैनेजर काम करने वाले अशोक कुमार ने जब कैश गल्ले को देखा तो उसमें से हजारों रुपए की नकदी......
लुधियाना(सलूजा): चोरों ने गौशाला के शमशानघाट को निशाना बनाते हुए करीब 10 हजार रुपए की नकदी चोरी की और फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार शमशानघाट में बतौर मैनेजर काम करने वाले अशोक कुमार ने जब कैश गल्ले को देखा तो उसमें से हजारों रुपए की नकदी गायब थी। चोर इस घटना को अंजाम देने के बाद डी.वी.आर. भी अपने साथ ले गए। डिवीजन-3 की पुलिस ने इस केस में मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ केस दर्ज करके बनती कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।