Edited By swetha,Updated: 23 Jan, 2019 08:27 AM
गांव भदलथूहा की रामदासिया बस्ती में आसमानी बिजली गिरने से मकान की छत गिर गई। इससे 80 वर्षीय बुजुर्ग ईश्र कौर की मौत हो गई और उसका पौत्र मनप्रीत ङ्क्षंसह (18) गंभीर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना डिप्टी...
मंडी गोबिन्दगढ़/ अमलोह(मग्गो,गर्ग): गांव भदलथूहा की रामदासिया बस्ती में आसमानी बिजली गिरने से मकान की छत गिर गई। इससे 80 वर्षीय बुजुर्ग ईश्र कौर की मौत हो गई और उसका पौत्र मनप्रीत ङ्क्षंसह (18) गंभीर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना डिप्टी कमिश्नर फतेहगढ़ साहिब को भी दी गई।
राजू खन्ना ने सरकार से की पीड़ित परिवार को 5 लाख देने की मांग:घटना की सूचना मिलने पर यूथ अकाली दल मालवा जोन-3 के अध्यक्ष एवं हलका अमलोह के मुख्य सेवादार गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने दुख जताते हुए कांग्रेस सरकार से पीड़ित परिवार के हुए नुक्सान हेतु 5 लाख रुपए मुआवजा दिलाने के लिए एस.डी.एम. अमलोह आनन्द सागर शर्मा को सूचित किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार से पीड़ित परिवार को मकान के पुनरनिर्माण एवं पालन-पोषण के लिए यथाशीघ्र सहायता राशि जारी करने की अपील भी की। इसके अलावा उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ दुख सांझा करते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया।