Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Oct, 2017 12:01 PM
गांव धूड़कोट रणसींह में दीपावली की रात को घर में बने बरामदे की छत पर आतिशबाजी दौरान आग लगने से छत व सामान जलने का मामला सामने आया है।
निहाल सिंह वाला (गुप्ता): गांव धूड़कोट रणसींह में दीपावली की रात को घर में बने बरामदे की छत पर आतिशबाजी दौरान आग लगने से छत व सामान जलने का मामला सामने आया है।
घर के मालिक अमनदीप सिंह पुत्र रूपा सिंह निवासी धूड़कोट रणसींह ने बताया कि उसका गांव में घर है। दीपावली की रात को करीब अढ़ाई बजे उनको आग लगने बारे पता चला, जाकर देखा तो आग बहुत ही भयानक रूप धारण कर चुकी थी। शोर डालने पर गांव निवासी एकत्रित हो गए, जिन्होंने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।उक्त किसान ने बताया कि इस आग से बरामदे में पड़ी पेटी, कपड़े व अन्य सामान
जलकर राख हो गया।