Edited By Updated: 20 May, 2017 06:58 PM
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि पंजाब में भाजपा की गठबंधन में छो....
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि पंजाब में भाजपा की गठबंधन में छोटी भूमिका थी और पार्टी विधानसभा चुनाव में हुई हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। शाह ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि पंजाब में भाजपा की हार के कारणों पर ङ्क्षचतन कर रहे हैं क्योंकि जब लगातार अन्य राज्यों में पार्टी की जीत हो रही थी तो राज्य में सत्ता में होते हुए पार्टी कैसे पिछड़ गई।
पार्टी इस पर विचार करने के बाद कोई समय पर फैसला लेेगी लेकिन फिलहाल हमारा अकाली दल से गठबंधन बना रहेगा। किसान आत्महत्या मामले मेें भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने पूरे देश में किसानों को बचाने के लिए कोशिश की है तथा पंजाब भी उनमें से एक है। पार्टी किसानों के कर्ज माफी से लेकर अन्य मुद्दों पर विचार कर रही है। यह काम एक दिन मेें संभव नहीं है।