नकली निहंग बन नगर कीर्तन में काट रहे थे लोगों की जेबें, चढे पुलिस के हत्थे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Nov, 2017 11:24 AM

the people s pockets were cut in the city kirtan

थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने नकली निहंग सिंह के स्वरूप में प्रदेश में गुरु पर्व पर लोगों की जेबें साफ करने वाले एक जेबकतरे को संगत की जेबें काटने व पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जबकि एक आरोपी...

सुल्तानपुर लोधी(धीर): थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने नकली निहंग सिंह के स्वरूप में प्रदेश में गुरु पर्व पर लोगों की जेबें साफ करने वाले एक जेबकतरे को संगत की जेबें काटने व पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जबकि एक आरोपी फरार होने में सफल हो गया है।

सिविल वर्दी में तैनात थे पुलिस कर्मी
थाना सुल्तानपुर लोधी के एस.एच.ओ. सर्बजीत सिंह ने बताया कि गुरु पर्व पर नगर कीर्तन में डी.एस.पी. वरियाम सिंह खैहरा के आदेशों पर किसी भी तरह की घटना को रोकने के लिए सिविल वर्दी पुलिस कर्मचारी ड्यूटी देते हुए नगर कीर्तन के साथ-साथ जा रहे थे।

जब नगर कीर्तन शाम को करीब 6.30 बजे के करीब मोहल्ला पंडोरी बोहड़ वाले चौक के निकट पहुंचा तो ड्यूटी पर सिपाही संदीप सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी गांव लखवरियां व उसके साथ अन्य 2 पुलिस कर्मचारी हरिन्द्र सिंह व सर्बजीत सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने देखा कि पालकी साहिब के निकट एक निहंग सिंह नकली स्वरूप में व एक अन्य उसका साथी जेबें काटते हुए दिखाई दिए, जिनको पुलिस कर्मियों ने काबू किया तो उनमें से एक निहंग ने पुलिस कर्मचारी को धक्का मारकर गिरा दिया और उस पर कृपाण से वार किए व अपने आपको छुड़ाकर भाग गए। 

हर गुरु पर्व पर वारदातें करते थे आरोपी
घायल पुलिस कर्मचारी को तुरंत दूसरे कर्मियों ने दाखिल करवाया जिसके बयानों के आधार पर आज एक आरोपी को ए.एस.आई. कृपाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली, जबकि दूसरा आरोपी फरार होने में सफल हो गया। थाना प्रमुख सर्बजीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी प्रत्येक गुरु पर्व पर नगर कीर्तन में संगत की जेबें काटने के लिए निहंग के नकली स्वरूप में पहुंचकर वारदातों को अंजाम देते थे।

थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने उक्त पकड़े गए आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ मन्ना पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी तरनतारन रोड गली नं.-1 अमृतसर व गोचा निहंग निवासी मजीठा रोड अमृतसर के विरुद्ध पुलिस कर्मचारी पर जानलेवा हमला, सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने व लोगों की जेबें काटने के आरोप में धारा 307/186/353/323/324/24 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर  पूछताछ की जा रही है। इस दौरान ए.एस.आई. कृपाल सिंह, ए.एस.आई. बलकार सिंह, एच.सी. कुलवंत सिंह, एच.सी. अमरजीत सिंह रीडर, एच.सी. हरजिन्द्र सिंह व पी.जी. लैहम्बर दास आदि उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!