बॉस ने महिला कर्मचारी के साथ की छेड़छाड़, कहा- हमारी मांग पूरी करो, तभी सैलरी देंगे

Edited By Vaneet,Updated: 11 Aug, 2020 04:00 PM

the owner molested a female employee

महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में थाना-5 की पुलिस ने कंपनी मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले को लेकर पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।...

जालंधर(मृदुल): महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में थाना-5 की पुलिस ने कंपनी मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले को लेकर पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

एस.एच.ओ रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि वह बस्ती दानिशमंदां स्थित गगन स्टार कंपनी के मालिक अमित कुमार और सुमित कुमार के पास कंप्यूटर ऑप्रेटर के तौर पर काम करती थी। नौकरी के वक्त दोनों द्वारा उसके साथ 3 साल का कांट्रैक्ट भी किया था। फैक्टरी में काम करने के दौरान दोनों किसी काम के बहाने से उसके पास आते और शरीर पर गलत जगह टच करते थे। पहले तो उसने इस हरकत को नजरअंदाज किया, मगर उस दिन हद पार हो गई जब महीने के अंत में सैलरी मांगने पर मालिकों ने जवाब दिया कि पहले हमारी मांग पूरी करो, तभी सैलरी देंगे नहीं तो नौकरी से निकला देंगे। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस की तरफ से दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!