ADR की रिपोर्ट जारीदेश के सबसे वृद्ध और तीसरे अमीर मुख्यमंत्री हैं कै. अमरेंद्र सिंह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 08:52 AM

the oldest and third richest chief minister of the country is amarendra singh

देश के सबसे वृद्ध और तीसरे अमीर मुख्यमंत्री हैं कै. अमरेंद्र सिंह। यह खुलासा एसोसिएशन फॉर डैमोक्रेटिक रिफॉर्म (ए.डी.आर.) द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में किया गया है।

चंडीगढ़ (भुल्लर): देश के सबसे वृद्ध और तीसरे अमीर मुख्यमंत्री हैं कै. अमरेंद्र सिंह। यह खुलासा एसोसिएशन फॉर डैमोक्रेटिक रिफॉर्म (ए.डी.आर.) द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में किया गया है। देश  के  मुख्यमंत्रियों  के  बारे  में  जारी की गई विश्लेषणात्मक रिपोर्ट अनुसार उम्र के हिसाब से पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह देश के सबसे वृद्ध मुख्यमंत्री हैं जिनकी आयु 74 साल है। दूसरे नंबर पर केरला के मुख्यमंत्री पी. विजयन हैं जिनकी आयु 72 साल, जबकि तीसरा स्थान मिजोरम के  मुख्यमंत्री  लल  थनवाला  का  है  जिनकी आयु 71 साल है। 

 


सबसे कम उम्र वाले मुख्यमंत्रियों में अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू 35 वर्ष के हैं, जबकि दूसरा स्थान महाराष्ट्र के दविंद्र फडऩवीस का है जिनकी आयु 44 वर्ष है और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं जो 45 वर्ष के हैं। 
इसी तरह मुख्यमंत्रियों की आमदनी के जारी आंकड़ों के अनुसार कै. अमरेंद्र सिंह देश के तीसरे अमीर मुख्यमंत्री हैं जिनकी कुल चल और अचल संपत्ति 48 करोड़ रुपए है। दूसरा स्थान अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू का है जिनकी कुल संपत्ति 129 करोड़ रुपए की है। 

 


इसके अतिरिक्त देश में सबसे अमीर मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश के एन.चंद्रबाबू नायडू हैं जिनकी कुल संपत्ति 177 करोड़ रुपए है। सबसे कम आमदनी वाले मुख्यमंत्रियों में त्रिपुरा के माणक सरकार का नाम आता है जिनकी कुल संपत्ति 25 लाख रुपए है। दूसरा स्थान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का है जिनकी संपत्ति 30 लाख रुपए है और तीसरे स्थान पर जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती हैं जिनके पास कुल 55 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!