Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Jul, 2017 07:36 AM
हल्की तेज बारिश के चलते दिन के तापमान में करीब 1 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सैल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सैल्सियस व बारिश 6.8 एम.एम. रिकार्ड की गई।
जालंधर (राहुल) :हल्की तेज बारिश के चलते दिन के तापमान में करीब 1 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सैल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सैल्सियस व बारिश 6.8 एम.एम. रिकार्ड की गई। हल्की तेज बारिश से हुए विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव से लोगों को आज भी बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसके चलते समाचार-पत्र, दूध, हरी सब्जियां व दैनिक उपयोग की वस्तुओं की आपूॢत भी बुरी तरह प्रभावित रही।
मौसम विभाग की मानें तो 3 जुलाई को आसमान में बादलों के छाए रहने के साथ-साथ आंधी व तेज हवाएं भी जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं। 4 से 8 जुलाई को गरज-चमक के साथ वर्षा की फुहारें पडऩे के आसार हैं। 7 से 8 जुलाई कोआसमान में बादलों के छाए रहने, बारिश की फुहारों के साथ-साथ धूल भरी आंधी व तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। पूरा सप्ताह बारिश की संभावना के बावजूद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सैल्सियस का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।