Edited By Suraj Thakur,Updated: 27 Apr, 2020 07:42 PM
राजपुरा की कोरोना पॉजिटिव 62 वर्षीय महिला कमलेश रानी का सोमवार को पटियाला के सरकारी रजिन्दरा अस्पताल में ईलाज दौरान देहांत हो गया था।
पटियाला। राजपुरा की कोरोना पॉजिटिव 62 वर्षीय महिला कमलेश रानी का सोमवार को पटियाला के सरकारी रजिन्दरा अस्पताल में ईलाज दौरान देहांत हो गया था। उनकी मृतक देह का अंतिम संस्कार जिला पटियाला प्रशासन की तरफ से राजपुरा के ईस्लामपुर (आनंद नगर) के शमशान घाट में पूरे धार्मिक रीति रिवाजों मुताबिक करवाया गया।मृतका के बाकी पारिवारिक मैंबर कोविड -19 पॉजिटिव होने के कारण वे भी सरकारी राजिन्दरा अस्पताल की आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन हैं, जिसके चलते महिला की मृतक देह को अग्नि उनके भांजे सुनील कुमार ने दी।
कमलेश रानी के अंतिम संस्कार के लिए डिप्टी कमिश्नर पटियाला कुमार अमित की तरफ से पहुंचे जिला लोक संपर्क अफसर स. इशविन्दर सिंह ग्रेवाल, एस.डी.एम. राजपुरा टी बैनिथ की तरफ से तहसीलदार हरसिमरन सिंह, डी.एस.पी. राजपुरा अकाशदीप सिंह औलख, ए.पी.आर.ओ. स. हरदीप सिंह, पटवार यूनियन के जिला प्रधान पटवारी गुरमुख सिंह, पटवारी हरपाल सिंह सहित थाना सीटी राजपुरा के इंचार्ज एस.आई. स. बलविन्दर सिंह और ए.पी. जैन अस्पताल की मौर्चरी में सेवा निभा रहे कर्मचारी कुलविन्दर सिंह समेत राजिन्दरा अस्पताल की मौर्चरी के मार्शल भरपूर सिंह और बलविन्दर पहुंचे थे। इस दौरान नगर कौंसिल राजपुरा के प्रधान नरिन्दर शास्त्री, एस.एम.ओ. डा. जग्पाल इन्द्र सिंह और डा. नरेश बांसल भी उपस्थित रहे।