Edited By Des raj,Updated: 15 Sep, 2018 01:47 AM
डा. सुरिन्द्र कुमार सिविल सर्जन फिरोजपुर के दिशा-निर्देशानुसार डेंगू सीजन को मुख्य रखते हुए सेहत विभाग की टीम ने आई.जी. हाऊस, पी.डब्ल्यू.डी. दफ्तर, मार्कफैड दफ्तर और सैशन जज हाऊस तथा ब्रह्म नगरी एरिया का दौरा किया। इस दौरान मार्कफैड दफ्तर में भारी...
फिरोजपुर (कुमार, मनदीप, मल्होत्रा, परमजीत): डा. सुरिन्द्र कुमार सिविल सर्जन फिरोजपुर के दिशा-निर्देशानुसार डेंगू सीजन को मुख्य रखते हुए सेहत विभाग की टीम ने आई.जी. हाऊस, पी.डब्ल्यू.डी. दफ्तर, मार्कफैड दफ्तर और सैशन जज हाऊस तथा ब्रह्म नगरी एरिया का दौरा किया। इस दौरान मार्कफैड दफ्तर में भारी मात्रा में डेंगू बीमारी फैलाने वाले मच्छर का लारवा पाया गया। सेहत विभाग की टीम का नेतृत्व करते हुए नरिन्द्र कुमार और पुनीत मेहता ने संबंधित संस्था को चालान करने के लिए सूचित किया।