Edited By Vaneet,Updated: 17 Jul, 2018 04:03 PM
इसा नगर में 6 महीने की विवाहिता के दरा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला के हाथ से अभी...
जालंधर(राजेश): इसा नगर में 6 महीने की विवाहिता के दरा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला के हाथ से अभी शादी का चूढ़ा भी नहीं उतरा था कि उसने मौत को गले लगा लिया। हालंकि मृतका के परिजनों का आरोप है कि मृतका ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसका कत्ल करके शव को फंदा लगाया गया है।
घटना की सूचना के बाद थाना 1 के इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह मौके पर पहुंचे जिन्होनें शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला की पहचान सुमिता पत्नी नरेश कल्याण निवासी इसा नगर के रूप में हुई है। सुमिता के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी 6 महीने पहले नरेश कल्याण के साथ हुई थी। शादी के बाद पति दुबई में चला गया जो शनिवार को वापिस आया था कि आज उन्हें शाम 5 बजे के करीब फोन आया कि सुनीता ने फंदा लगा लिया है। जिसकी सूचना पाते ही उसके परिजन आए तो देखा कि सुनीता का शव जमीन पर रखा गया था। जिन्होनें आरोप लगाया कि उसकी हत्या करके शव को लटकाया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि सुनीता के चरित्र पर शक किया जाता था। उसे घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया जाता था जिस कारण वो काफी पेरशान थी। पुलिस देर रात मृतका सुमिता के परिजनों के बयानों पर कारवाई करने की तैयारी कर रही थी।