सड़क हादसे में घायल शख्स के लिए फरिश्ता बने द ग्रेट खली, पेश की मानवता की मिसाल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Aug, 2024 05:24 PM

the great khali news

WWF रेसलर द ग्रेट खली ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। बताया जा रहा है कि खली ने सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की जान बचाकर लोगों की वाहवाही लूटी है। खली जोकि अकसर समाजसेवा के कार्यों में जुटे रहते हैं तथा इस बार भी एक शख्स की जान बचाने में...

पंजाब डैस्क : WWF रेसलर द ग्रेट खली ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। बताया जा रहा है कि खली ने सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की जान बचाकर लोगों की वाहवाही लूटी है। खली जोकि अकसर समाजसेवा के कार्यों में जुटे रहते हैं तथा इस बार भी एक शख्स की जान बचाने में सफल हुए हैं। जानकारी अनुसार देर शाम हिमाचल प्रदेश के ऊना-अंब रोड पर एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई, जिसमें पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले शख्स को गंभीर चोटें आईं। हादसा इतना भयानक था कि किसी ने भी घायल की मदद की कोशिश नहीं की, लेकिन खली को जैसे ही इस एक्सीडैंट के बारे में बता चला तो वह तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को अपनी गाड़ी में बिठाकर नजदीकी ऊना के अस्पताल में भर्ती करवाया। खली किसी काम से कांगड़ा से जालंधर आ रहे थे, तो जब उन्हें हादसे बारे पता चला तो वह उक्त घटनास्थल पर पहुंच गए तथा घायल की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। 

वहीं हादसे में घायल गुरनाम सिंह के साथ सफर कर रहे अन्य व्यक्ति ने बताया कि वे लोग माता नैना देवी मंदिर माथा टेकने के बाद चिंतपूर्णी जा रहे थे तो रास्ते में उनकी गाड़ी की कैंटर के साथ टक्कर होने पर उक्त हादसा हो गया, जिसमें गुरनाम सिंह को गंभीर चोटें आईं। इस दौरान कोई भी व्यक्ति मदद के लिए आगे नहीं आ रहा था, लेकिन मौके पर पहुंचे द ग्रेट खली ने अपनी गाड़ी रोकी और घायल गुरनाम सिंह को अस्पताल पहुंचाया। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!