Edited By Urmila,Updated: 25 Jul, 2022 10:16 AM
पंजाब में नई सरकार बनने के कुछ देर बाद ही इंसाफ मोर्चे ने बरगाड़ी गोलीकांड में इंसाफ लेने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया था।
जैतो (पराशर, गुरमीतपाल): पंजाब में नई सरकार बनने के कुछ देर बाद ही इंसाफ मोर्चे ने बरगाड़ी गोलीकांड में इंसाफ लेने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया था। इसके बाद सरकार ने मोर्चे से 3 महीने का समय मांगा था। 3 महीने बीतने के बाद कुछ और दिनों का समय लिया गया। यह समय भी पिछले शनिवार को बीत गया। अब मोर्चे ने सरकार को और समय देने से इंकार कर दिया है।
इंसाफ मोर्चा 2015 बरगाड़ी मामले और उससे जुड़े बहबल कलां व कोटकपुरा गोलीकांड की घटनाओं में कार्रवाई के लिए पिछले 7 महीने से चल रहा है। रविवार को कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस के नेतृत्व में राज्य सरकार की टीम ने गोलीबारी की घटना के पीड़ित परिवारों और पंथक संगठनों के नेताओं से बात करने के बाद 6 महीने का समय मांगा था। बहबल कलां में पिछले साल 16 दिसम्बर से सुखराज सिंह नियामीवाला के नेतृत्व में मोर्चा चल रहा है।
कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस के अलावा, ए.जी. कार्यालय से वकीलों की एक टीम पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां, फरीदकोट से ‘आप’ विधायक गुरदित सिंह सेखों और जैतो से विधायक अमोलक सिंह के साथ बातचीत के लिए पहुंची। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना चाहती है लेकिन उसे कम से कम 6 महीने और चाहिए लेकिन संगठनों ने समय देने से इंकार कर दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here