Edited By Vatika,Updated: 07 Aug, 2020 09:50 AM
विवाह का झांसा देकर एक लड़की के साथ जबरन-बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक नौजवान के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया है।
संगरूर (विवेक सिंधवानी): विवाह का झांसा देकर एक लड़की के साथ जबरन-बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक नौजवान के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया है।
थाना सिटी संगरूर की महिला पुलिस अधिकारी जसविन्दर कौर के अनुसार पीड़िता ने बताया कि जिम में गुरप्रीत सिंह निवासी संगरूर के साथ मुलाकात हुई थी और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लग गए थे। शादी का झांसा देकर आरोपी 3 महीने तक जबरन बलात्कार करता रहा और इस दौरान वह गर्भवती हो गई। बाद में उसने विवाह करवाने से इंकार कर दिया। पीड़िता के बयानों के आधार पर गुरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके आगे कार्रवाई शुरू कर दी गई है।