Edited By Vatika,Updated: 03 Jan, 2020 01:36 PM
कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता जन्म-जन्म का होता है परन्तु कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं।
जलालाबाद(सेतिया,सुमित): कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता जन्म-जन्म का होता है परन्तु कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। ऐसी ही घटना गांव चक्क मन्नेवाला की है जहां बुजुर्ग पत्नी की मौत के 24 घंटे के अंदर पति ने भी अपने प्राण त्याग दिए।
जानकारी अनुसार डा. गुरचरन कम्बोज की माता हरदेवा बाई (88) गत कुछ महीनों से बीमार चल रही थी और 30 दिसम्बर, 2019 को अकाल चलाना कर गईं। यही नहीं मौत के एक दिन बाद हरदेवा बाई के पति लाल चंद (86) पुत्र ढोला राम ने भी बुधवार को सदमे के कारण अपने प्राण त्याग दिए। उनकी आत्मिक शान्ति के लिए पाठ का भोग और अंतिम अरदास 5 जनवरी को गांव शहीद ऊधम सिंह नगर (मन्नेवाला) के गुरुद्वारा साहिब में होगी।