Edited By Vatika,Updated: 24 May, 2021 02:04 PM
मुंबई में गत दिवस आए समुद्री तूफ़ान दौरान बटाला के पास के गांव जैतोसरजा का रहने वाला नौजवान मनदीप सिंह पुत्र जसवंत सिंह
बटालाः मुंबई में गत दिवस आए समुद्री तूफ़ान दौरान बटाला के पास के गांव जैतोसरजा का रहने वाला नौजवान मनदीप सिंह पुत्र जसवंत सिंह लापता हुआ था, जिसकी मृतक देह जहाज़ के द्वारा उसके गांव जैतोसरजा में पहुंच गई है। जैसे ही मृतक देह गांव पहुंची तो परिवार में मातम छा गया।
बता दें कि मृतक नौजवान मनदीप सिंह की ताबूत में पड़ी देह को देखकर हर आंख नम थी। गांव का पूरा माहौल गमगीन था, जिसके बाद परिजनों की तरफ से मृतक मनदीप सिंह का गांव के ही शमशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया।