नाबालिग लड़की के साथ इश्क कर बुरा फंसा लड़का, पहुंचा जेल

Edited By Vaneet,Updated: 22 Apr, 2019 05:48 PM

the boy caught up with a minor girl

माछीवाड़ा इलाके के एक ढाबे पर काम करने वाले नौजवान संजय चौधरी को नाबालिग लड़की के साथ प्रेम करना तथा उसे भगा कर विवाह करवाना महंगा पड़ा गया। पुलिस ने नौजवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ...

माछीवाड़ा साहब(टक्कर): माछीवाड़ा इलाके के एक ढाबे पर काम करने वाले नौजवान संजय चौधरी को नाबालिग लड़की के साथ प्रेम करना तथा उसे भगा कर विवाह करवाना महंगा पड़ा गया। पुलिस ने नौजवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब एक महीना पहले संजय चौधरी नाबालिग लड़की पायल (15) को विवाह करवाने के मकसद से भगा कर ले गया जिस पर लड़की के माता-पिता ने पुलिस थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने उक्त नौजवान के खिलाफ लड़की को अगवा करने का मामला दर्ज कर लिया था। रविवार को पुलिस ने माछीवाड़ा अनाज मंडी के नजदीक गुप्त सूचना के आधार पर प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर लिया। लड़की के हाथों में लाल चूड़ा पहना हुआ था। पुलिस के पास इस प्रेमी जोड़े ने बहुत मिन्नतें की कि उन्होंने विवाह करवा लिया है जोकि लड़की की रजामंदी के साथ ही हुआ है परन्तु कानूनी अड़चन और लड़की की उम्र कम होने के कारण पुलिस ने इस प्रेमी जोड़े की एक ना सुनी। पुलिस ने संजय चौधरी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया तथा लड़की को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!