राज्य में बढ़ रहे नशे को लेकर भाजपा का एक बार फिर पंजाब सरकार पर हमला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Jul, 2022 05:21 PM

the bjp once again attacked the punjab government

भाजपा नेता अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से पंजाब में बढ़ते नशे के खतरे को लेकर सवाल कर रहे हैं।

अमृतसर (सागर) : भाजपा नेता अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से पंजाब में बढ़ते नशे के खतरे को लेकर सवाल कर रहे हैं। भाजपा नेता चुघ ने कहा कि राज्य में मान सरकार को बने 3 महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी तक कोई वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि नशे की दलदल में जहां कभी पंजाब के युवा हुआ करते थे, अब इसमें लड़कियां भी शामिल हो गई हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अब अपनी शादी के ढोल से बाहर निकलना होगा।

भाजपा की तरफ से लगातार पंजाब में बढ़ रहे नशे को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल उठाए जाते रहे हैं, लेकिन आज भाजपा नेताओं द्वारा एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि पंजाब में ऐसा कोई दिन नहीं, जिस दिन नशे की गर्त में कोई नौजवान न गया हो। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में सिर्फ आम आदमी पार्टी और प्रशासन जिम्मेदार है क्योंकि सिद्धू मूसेवाले की सिक्योरिटी वापस लेने के बाद पंजाब सरकार ने क्रैडिट लेने के लिए इस बात को लीक कर दिया था। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब आम आदमी पार्टी की असलियत जान चुके हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!