आतंकी मूसा के 50 से अधिक Facebook अकाऊंट बंद, अभी भी 300 चालू

Edited By swetha,Updated: 28 May, 2019 08:44 AM

terrorist moosa facebook account

आतंकी जाकिर मूसा के मारे के जाने के बाद मूसा के नाम से बने करीब 50 एफ.बी. अकाऊंट्स डी-एक्टीवेट हो चुके हैं। अभी भी उसके 300 से ज्यादा अकाऊंट एफ.बी. पर चल रहे हैं। इतना ही नहीं पोस्टर ब्वॉय के नाम से जाने जाते जाकिर मूसा को 10 हजार से भी अधिक युवा...

जालंधर:आतंकी जाकिर मूसा के मारे के जाने के बाद मूसा के नाम से बने करीब 50 एफ.बी. अकाऊंट्स डी-एक्टीवेट हो चुके हैं। अभी भी उसके 300 से ज्यादा अकाऊंट एफ.बी. पर चल रहे हैं। इतना ही नहीं पोस्टर ब्वॉय के नाम से जाने जाते जाकिर मूसा को 10 हजार से भी अधिक युवा लड़के व लड़कियां फॉलो कर रहे हैं। जाकिर मूसा किसी समय जालंधर पुलिस को भी वांटेड था। 

Image result for zakir moosa funeral

हजारों लड़के-लड़कियां करते हैं मूसा को फॉलो

मूसा की मौत से पहले उसके नाम से एफ.बी. पर 400 से भी ज्यादा एफ.बी. अकाऊंट्स बने हुए थे। हाल में ही दक्षिण कश्मीर के त्राल इलाके में आर्मी ने आतंकी मूसा को मौत के घाट उतार दिया था, जिसके बाद उसके 50 एफ.बी. अकाऊंट्स बंद हो गए। यह भी देखा गया कि कुछ लोगों ने खुद के नाम से बनाए गए एफ.बी. अकाऊंट्स या पेज पर जाकिर मूसा की तस्वीर लगाई हुई है। लड़कियों से लेकर कश्मीरी लड़के मूसा को फॉलो कर रहे हैं। 

PunjabKesari

वानी की मौत के बाद संभाली थी उसकी जगह

आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद सामने आए मूसा ने जल्द ही उसकी जगह संभाल ली और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गया था। पंजाब केसरी की टीम ने जाकिर मूसा के नाम से बने एफ.बी. अकाऊंट्स पर काफी मैसेज भेजे, लेकिन किसी भी अकाऊंट्स से जवाब नहीं मिला। जितने भी जाकिर मूसा के अकाऊंट्स हैं, उन सभी में  मूसा हाथ में पिस्टल, ए.के.-47 या फिर ए.के.-56 पकड़े हुए है। ज्यादातर तस्वीरों में उसने आर्मी की वर्दी पहनी हुई है। 

PunjabKesari

मूसा ने ही करवाए थे मकसूदां में बम धमाके

बता दें कि यह आतंकी मूसा वही है जिसने जालंधर में मकसूदां थाने में बम धमाके करवाए व जालंधर में ए.के.-56, विस्फोटक सामग्री  समेत पिस्टल व अन्य हथियारों को भिजवाया था। जालंधर में मूसा के खिलाफ 2 केस दर्ज हुए थे और दोनों केस अब एन.आई.ए. के हवाले हो चुके हैं। इन दोनों केसों से मूसा का नाम निकलवाने के लिए एन.आई.ए. की टीम कोर्ट में मूसा के मारे जाने के दस्तावेज पेश करेगी।

 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!