Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jun, 2018 01:06 AM
वाल्मीकि/मजहबी सिख महासभा के चेयरमैन जगतार सिंह मक्खू, महासभा के अध्यक्ष बलजिंदर धालीवाल, ब्लाक अध्यक्ष दविंदर सिंह घलकलां, तूड़ी छिलका यूनियन के अध्यक्ष जगरूप सिंह व गल्ला मजदूर यूनियन के नेता बलवीर सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए
मोगा(गोपी) : वाल्मीकि/मजहबी सिख महासभा के चेयरमैन जगतार सिंह मक्खू, महासभा के अध्यक्ष बलजिंदर धालीवाल, ब्लाक अध्यक्ष दविंदर सिंह घलकलां, तूड़ी छिलका यूनियन के अध्यक्ष जगरूप सिंह व गल्ला मजदूर यूनियन के नेता बलवीर सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गल्ला मजदूर यूनियन के अध्यक्ष व वाल्मीकि मजहबी सिख महासभा के सीनियर उपाध्यक्ष तीर्थ सिंह पर गत दिवस बाहरी दाना मंडी में करीब रात्रि साढ़े आठ बजे कुछ शरारती तत्वों द्वारा जानलेवा हमला करके गंभीर घायल कर दिया गया।
जानलेवा हमले में तीर्थ सिंह की टांगे व बाजू टूट गई तथा बाएं आंख पर गंभीर चोट लगी है। वाल्मीकि/मजहबी सिख महासभा द्वारा पंजाब की समूह दलित जत्थेबंदियों से जल्द बैठक की जाएगी तथा अगर पुलिस प्रशासन द्वारा मामला दर्ज करके कोई कार्रवाई न की गई तो जल्द ही पंजाब स्तर का संघर्ष मोगा में शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर अवतार, बेअंत सिंह, चरण सिंह, सुखी सफरी, निर्मल सिंह, पप्पू सिंह, राजेश सारवान, बलदेव सिंह, इन्द्रपाल सिंह आदि उपस्थित थे।