खाने के शौकीन पंजाबियों के लिए दिलचस्प Report, तैयार हो जाओ ये स्वाद चखने के लिए

Edited By Vatika,Updated: 19 Jul, 2025 03:33 PM

tasteatlas world food ranking top

खाने के शौकीन पंजाबियों  के लिए एक दिलचस्प रिपोर्ट सामने आई है।

पंजाब डेस्क: खाने के शौकीन पंजाबियों  के लिए एक दिलचस्प रिपोर्ट सामने आई है। दरअसल, ग्लोबल फूड गाइड टेस्ट एटलस ने हाल ही में दुनिया के 50 बेस्ट सैंडविच की सूची जारी की है, जिसमें भारत का मशहूर स्ट्रीट फूड "वड़ा पाव" ने भी जगह बना ली है। मुंबई का यह लोकप्रिय स्नैक इस लिस्ट में 28वें स्थान पर आया है। वड़ा पाव को भारत का देसी बर्गर भी कहा जाता है, जो अपनी चटपटे स्वाद और सादगी के लिए दुनियाभर में पसंद किया जाता है। यह रिपोर्ट बताती है कि भारतीय स्ट्रीट फूड अब वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है।

दुनिया के टॉप-5 सैंडविच इस प्रकार हैं:

  • शावरमा (लेबनान): यह रोल भारत में भी बेहद लोकप्रिय है।
  • बन्ह मी (वियतनाम): वियतनामी सैंडविच ने दूसरा स्थान पाया।
  • डोनर कबाब (तुर्की): यह मांस आधारित डिश तीसरे नंबर पर रही।
  • पैन कोन चेरी (पेरू): पेरू की यह डिश चौथे स्थान पर रही।
  • जायरोस (ग्रीस): ग्रीस का पारंपरिक सैंडविच पांचवें नंबर पर है।

वड़ा पाव की वैश्विक पहचान
मुंबई की गलियों से शुरू हुआ वड़ा पाव आज भारत की पहचान बन चुका है। अब इसका नाम दुनिया के टॉप सैंडविच में शामिल होना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। टेस्ट एटलस की यह रैंकिंग पब्लिक रेटिंग्स और फूड एक्सपर्ट्स की राय के आधार पर तैयार की गई है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!