कांग्रेस अमृतसर से अपनी हार को देखते हुए मनमोहन सिंह का नाम चलाने को मजबूर : चुघ

Edited By Vatika,Updated: 13 Mar, 2019 10:09 AM

tarun chugh amritsar

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर सूपड़ा साफ होने की सम्भावनाओं से बौखलाई कांग्रेस हाईकमान अब अपनी खिसकती सियासी जमीन को बचाने के लिए अपने तरकश के सारे तीर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान...

अमृतसर(कमल): पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर सूपड़ा साफ होने की सम्भावनाओं से बौखलाई कांग्रेस हाईकमान अब अपनी खिसकती सियासी जमीन को बचाने के लिए अपने तरकश के सारे तीर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान के यार नवजोत सिंह सिद्धू केजरिए पंजाब में अपना अस्तित्व बचाने की कवायद में जुट गई है।

उपरोक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने केन्द्रीय विधानसभा के कार्यकत्र्ताओं की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अमृतसर से अपनी हार को देखते हुए मनमोहन सिंह का नाम चलाने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद गुरजीत सिंह औजला का पत्ता साफ करने में जुटे विभिन्न कांग्रेसी नेता अपने ही सांसद की कमजोर कार्यशैली से घबराए हुए हैं। 

इस अवसर पर मंडल प्रधान हीरा लाल दिगपाल, सतीश अग्रवाल, तरविन्द्र बिल्ला, प्रमोद गुप्ता, संजीव अरोडा, सुनील सेहगल, नरिन्द्र गोल्डी, कृष्ण गोपाल बिल्ला, संजय खन्ना, अशोक मनचंदा, हीरा लाल, जगतार सिंह आदि उपस्थित थे।  

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!