Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Aug, 2017 07:12 PM
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने आज आरोप लगाया कि राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अम...
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने आज आरोप लगाया कि राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह दागी मंत्रियों को बचाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने यह आरोप खनन घोटाले पर जस्टिस नारंग की रिपोर्ट के संदर्भ में लगाया, जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा जनता के पैसे का इस्तेमाल कर कथित रूप से भ्रष्ट मंत्री को क्लीन चिट दिलवाने की कोशिश करार दिया।
उन्होंने कहा कि वह इस रिपोर्ट को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे। खैहरा ने आरोप लगाया कि मंत्री राणा गुरजीत सिंह को आरोपमुक्त करने के लिए इस जांच के आदेश दिए गए थे और इससे भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त न करने के मुख्यमंत्री के दावे खोखले साबित हुए हैं।