Edited By swetha,Updated: 02 Feb, 2019 01:19 PM
जालंधर में स्वाइन फ्लू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अस्पतालों में मरीजों के साथ-साथ उनकी परेशानियां भी बढ़तीं जा रही हैं,लेकिन शायद स्वास्थ्य विभाग को इससे कोई लेना-देना नहीं। जालंधर के सिवल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड का बुरा हाल है।
जालंधरः जालंधर में स्वाइन फ्लू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अस्पतालों में मरीजों के साथ-साथ उनकी परेशानियां भी बढ़तीं जा रही हैं,लेकिन शायद स्वास्थ्य विभाग को इससे कोई लेना-देना नहीं। जालंधर के सिवल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड का बुरा हाल है।
मरीजों के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उनकी कोई देखभाल नहीं हो रही ना तो उनको मास्क मिल रहे हैं और न ही गलवज। वार्ड में गंदगी का आलम है। वहीं मरीजों का कहना है कि डाक्टर उनको हाथ लगाने से कतराते हैं। कई -कई घंटों तक कोई नर्स या ऐटैंडेट भी उनकी सुध लेने के लिए नहीं आता। दूसरी तरफ अस्पताल के सीनियर डाक्टर ने सभी आरोपों को नकारते कहा कि मरीजों को हर सुविधा मिल रही है। जहां तक मरीजों के परिजनों का सवाल है तो उनको गलवज की जरूरत नहीं। आपको बता दें कि इस समय सिविल अस्पताल जालंधर में स्वाइन फ्लू के 4 पॉजिटिव मरीज दाखिल हैं।