Edited By swetha,Updated: 12 Feb, 2020 09:16 AM
फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर पर बी.एस.एफ. की 29 बटालियन ने बी.ओ.पी. लक्खा सिंहवाला के एरिया में एक संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है।
फिरोजपुर(कुमार, मनदीप) : फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर पर बी.एस.एफ. की 29 बटालियन ने बी.ओ.पी. लक्खा सिंहवाला के एरिया में एक संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान सादिक (50) पुत्र मोहम्मद वासी खोले मुरीद बसीरपुर जिला उगाड़ा (पाकिस्तान) के रूप में हुई है जिससे उसका शिनाख्ती कार्ड, 170 रुपए की पाक करंसी बरामद हुई है। बी.एस.एफ. ने पूछताछ करने के पश्चात उसे ममदोट पुलिस के हवाले कर दिया।