दुबई से आई कोरोना वायरस की संदिग्ध लड़की चंडीगढ़ से गायब

Edited By swetha,Updated: 20 Mar, 2020 08:24 AM

suspected girl from corona virus from dubai disappeared from chandigarh

गुरुहरसहाय के साथ लगते किसी गांव की लड़की बीते दिनों दुबई से वापस चंडीगढ़ आई थी। वह कोरोना वायरस की संदिग्ध मरीज बताई जा रही है लेकिन अभी वह घर नहीं पहुंची है व गायब है।

गुरुहरसहाय(आवला): गुरुहरसहाय के साथ लगते किसी गांव की लड़की बीते दिनों दुबई से वापस चंडीगढ़ आई थी। वह कोरोना वायरस की संदिग्ध मरीज बताई जा रही है लेकिन अभी वह घर नहीं पहुंची है व गायब है।

इस संबंधी थाना गुरुहरसहाय के मुख्य मुंशी मलकीत शर्मा ने बताया कि शहर के साथ लगते गांव की लड़की (काल्पनिक नाम निशा) बारे आज हैडक्वार्टर से सांझ केंद्र में एक मैसेज आया जिसके पश्चात सांझ केंद्र द्वारा उनको सूचित किया गया कि गुरुहरसहाय के साथ लगते किसी गांव की लड़की कोरोना वायरस की संदिग्ध मरीज बताई जा रही है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जाकर लड़की के परिजनों से इस संबंधी बात की। लड़की के परिजनों ने कहा कि वह दुबई से चंडीगढ़ आई है लेकिन यहां नहीं पहुंची है। वह अपनी सहेली के साथ चंडीगढ़ के साथ बलोंगी में रह रही है। शहर और आसपास के गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि उक्त लड़की को कोरोना वायरस है या नहीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!