Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Nov, 2017 11:50 AM
खेल विभाग पंजाब की ओर से खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत करवाए जा रहे पंजाब राज्य खेल (लड़के अंडर-17) का विधिवत शुभारंभ विधायक परगट सिंह (पूर्व ओलिम्पियन) ने स्थानीय ओलिम्पियन सुरजीत हाकी स्टेडियम में किया। इस दौरान खेल विभाग पंजाब के निर्देशक श्रीमती...
जालंधर (राहुल): खेल विभाग पंजाब की ओर से खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत करवाए जा रहे पंजाब राज्य खेल (लड़के अंडर-17) का विधिवत शुभारंभ विधायक परगट सिंह (पूर्व ओलिम्पियन) ने स्थानीय ओलिम्पियन सुरजीत हाकी स्टेडियम में किया। इस दौरान खेल विभाग पंजाब के निर्देशक श्रीमती अमृत कौर गिल (आई.ए.एस.), जिलाधीश जालंधर वरिंद्र कुमार शर्मा (आई.ए.एस.), खेल विभाग पंजाब के डिप्टी डायरैक्टर सुरजीत सिंह व सहायक निर्देशक करतार सिंह सैहबी, विभिन्न जिलों के खेल अधिकारी व अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।
मार्च-पास्ट में शामिल जिले
एथलैटिक्स के महकदीप सिंह मार्च-पास्ट का नेतृत्व कर रहे थे। मार्च-पास्ट में अमृतसर, बङ्क्षठडा, बरनाला, फरीदकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा, मानसा, मुक्तसर, पटियाला, पठानकोट, रूपनगर, मोहाली, शहीद भगत सिंह नगर, संगरूर, तरनतारन तथा मेजबान जालंधर शामिल थे।
मशाल प्रज्वलन में
अमनदीप सिंह (जिम्नास्ट), जतिंदर पाल सिंह (तैराक), मनवीर सिंह (पहलवान) तथा नवतेज सिंह (एथलीट) शामिल थे। जालंधर के एथलीट लक्ष्य शर्मा ने प्रतिभागी खिलाडिय़ों की ओर से खेल भावना का प्रदर्शन करने की शपथ ली। उद्घाटनी समारोह के दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए गए। इन मुकाबलों में 22 जिलोंं के 2400 खिलाड़ी व 200 अधिकारी भाग ले रहे हैं। एथलैटिक्स, जूडो व भारोत्तोलन के मुकाबले मंगलवार से शुरू होंगे।