लोकसभा चुनाव दौरान की थी बड़ी-बड़ी बातें, अब हल्के में भी नहीं दिखते सन्नी देओल

Edited By Mohit,Updated: 09 Aug, 2019 06:33 PM

sunny deol

गुरदासपुर लोकसभा हल्का के सांसद सन्नी देओल न तो गुरदासपुर हल्का में कहीं दिखाई देते है और............

गुरदासपुर (विनोद): गुरदासपुर लोकसभा हल्का के सांसद सन्नी देओल न तो गुरदासपुर हल्का में कहीं दिखाई देते है और लोकसभा के मानसून सत्र दौरान उन्होंने चुप्पी धारण करके रखी जोकि गुरदासपुर हल्का के लोगों में चर्चा का विषय बनी है। 

PunjabKesari

जब लोकसभा चुनाव थे तो सन्नी देओल यह बात जरूर बोलते थे कि वह अब गुरदासपुर हल्का में रहकर हल्के का विकास करेंगे परंतु चुनाव जीतने के बाद वह मात्र एक बार ही हल्का में पहुंचे। बेशक यह कहा जा रहा है कि वह गुरदासपुर हल्का में कुछ नए प्रोजैक्ट लाने का कार्य कर रहे है परंतु उनकी यह बात भी कही दिखाई नहीं देती। सूत्रों के अनुसार मानसून सत्र में जिस ढंग से उन्होंने चुप्पी धारण करके रखी है उससे गुरदासपुर लोकसभा हल्का के लोगों में निराशा व्याप्त है। उनके द्वारा जो लिखित रूप में अपना प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह को बनाया था उस सम्बन्धी शोर मचने के बाद वह हल्का में नहीं आए। 

PunjabKesari

गुरदासपुर हल्का के लोग यह कह रहे है कि यदि सन्नी देओल के हल्का में आना ही नहीं था तो उन्होंने चुनाव क्यों लड़ा। पता चला है कि सन्नी देओल आज कल अपने पुत्र कर्ण दियोल की प्रथम फिल्म पल पल दिल के पास को रिलीज करने में व्यस्त है, जिस कारण वह अपने लोकसभा सदस्य के तौर पर डयूटी सही नहीं निभा रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!