Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Oct, 2021 02:22 PM
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने पंजाब और दिल्ली के मुख्यमंत्री के दौरों बारे में ट्वीट कर निशाना साधा है। सुनील जाखड़ ने टवीट में कहा है कि इस समय पर पंजाब के मुख्य मंत्री दिल्ली और दिल्ली के मुख्य मंत्री पंजाब दौरे पर हैं। सुनील जाखड़ ने...
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने पंजाब और दिल्ली के मुख्यमंत्री के दौरों बारे में ट्वीट कर निशाना साधा है। सुनील जाखड़ ने टवीट में कहा है कि इस समय पर पंजाब के मुख्य मंत्री दिल्ली और दिल्ली के मुख्य मंत्री पंजाब दौरे पर हैं। सुनील जाखड़ ने तंज कसते कहा कि कम से -कम इन दोनों में से एक ने अपना समय सही पाया है।
यह भी पढ़ेंः बेरोजगार अध्यापकों ने पानी की टंकी पर चढ़ किया रोष प्रदर्शन, सरकार की यह मांग
बता दें कि गुरूवार को जहां पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दिल्ली पहुंचे हुए हैं और उन्होंने राहुल गांधी के साथ मुलाकात की है, वही दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संगरूर पहुंचे हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान किया जा सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here