सुनील जाखड़ को आया गुस्सा, कहा- 'जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं'

Edited By Vaneet,Updated: 04 Aug, 2020 04:06 PM

sunil jakhar opens front against pratap bajwa and shamsher dulo

जहरीली शराब मामले पर अपनी ही सरकार के खिलाफ बिगुल बजाने वाले कांग्रेस के राज्यसभा मैंबर प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दूलो के...

चंडीगढ़: जहरीली शराब मामले पर अपनी ही सरकार के खिलाफ बिगुल बजाने वाले कांग्रेस के राज्यसभा मैंबर प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दूलो के खिलाफ राज्य कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस प्रधान जाखड़ ने दोनों की सख्त शब्दों में अलोचना करते हुए कहा कि जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। उन्होंने ऑल इंडिया कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी को पत्र लिखकर प्रताप बाजवा और शमशेर दूलो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। जाखड़ का कहना है कि इन दोनों नेताओं को पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए। 

बताने योग्य है कि जहरीली शराब त्रासदी के बाद बीते दिनों प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दूलो की तरफ से अपनी ही सरकार के खिलाफ बिगुल बजाते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को सीधा निशाने पर लिया था। दोनों ने पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर के साथ मुलाकात की और जहरीली शराब के कारण माझे में घटी त्रासदी और पंजाब के शराब माफिए की सी.बी.आई. और ई.डी. से जांच कराए जाने की मांग की। दोनों ने स्पष्ट किया कि उनको पंजाब सरकार की जांच पर भरोसा नहीं है। इस पर राज्यपाल ने भरोसा दिया कि वह केंद्र सरकार को यह मांग लिखित तौर पर भेज देंगे। इससे पहले भी प्रताप बाजवा और शमशेर दूलो कई बार पंजाब सरकार और खास करके मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के खिलाफ बियानबाजी करते रहे हैं। 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!