भाजपा का संकल्प पत्र देश से एक और धोखा : सुनील जाखड़

Edited By Vatika,Updated: 09 Apr, 2019 10:48 AM

sunil jakhar congress

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भाजपा द्वारा आज जारी किए गए चुनावी घोषणा पत्र को भाजपा का देश के साथ एक और धोखा करार देते हुए कहा है कि यह भी सियासी जुमले हैं, जिसे भाजपा पूरा नहीं कर सकती। उन्होंने एक बयान में कहा कि भाजपा ने...

जालंधर (धवन): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भाजपा द्वारा आज जारी किए गए चुनावी घोषणा पत्र को भाजपा का देश के साथ एक और धोखा करार देते हुए कहा है कि यह भी सियासी जुमले हैं, जिसे भाजपा पूरा नहीं कर सकती। उन्होंने एक बयान में कहा कि भाजपा ने 2014 में ऐसे ही चुनावी वायदे किए थे, जिससे उसने जनता को भ्रमित किया परन्तु न तो आज तक लोगों के बैंक खातों में 15-15 लाख रुपए आए हैं और न ही किसानों का कर्ज माफ हो सका है। 
PunjabKesari
जाखड़ ने कहा कि भाजपा ने चुनावी घोषणापत्र जिसे उसने संकल्प पत्र का नाम दिया है, में किसानों के लिए कोई खास ऐलान नहीं किया है, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सत्ता में आने के बाद किसानों के कर्ज माफ करने का वायदा किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तो कृषि वस्तुओं पर भी जी.एस.टी. लगा दिया तथा किसानों को उनकी फसल की पूरी कीमत भी नहीं दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में मक्की, कपास तथा सरसों की सरकारी खरीद मोदी सरकार शुरू नहीं करवा सकी। 
PunjabKesari
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा देश में कृषि बीमा योजना को भी लागू नहीं किया गया। ऐसे में किसानों की हालत में सुधार कैसे आ सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ करने की मुहिम को शुरू किया। उसके बाद कांग्रेस के अन्य राज्य सरकारों ने उसका अनुसरण किया। अब भी भाजपा ने किसानों का कर्जा माफ करने का कोई उल्लेख नहीं किया। उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र पर चुटकी लेते हुए कहा कि मोदी सरकार ने स्टैंडअप इंडिया व मेकइन इंडिया जैसे स्कीमें शुरू कीं परन्तु उनका कोई लाभ मिलता दिखाई नहीं दे रहा। जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में मनरेगा, खाद्य गारंटी कानून, आर.टी.आई. एक्ट, शिक्षा के अधिकार को कानूनी रूप देने जैसे क्रांतिकारी कदम उठाए, जबकि इसके विपरीत भाजपा सरकार एक भी बड़ा कार्य नहीं कर सकी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!