बराड़ जैसे दल-बदलुओं को जनता पहले ही नकार चुकी : जाखड़

Edited By swetha,Updated: 21 Apr, 2019 10:47 AM

sunil jakhar

पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ पर अब पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी सियासी हमला बोल दिया है, जो गत दिवस तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर अकाली दल में शामिल हुए थे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने गत दिवस बराड़ द्वारा भेजे गए व्हाट्सएप संदेश...

जालंधर/चंडीगढ़ (धवन): पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ पर अब पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी सियासी हमला बोल दिया है, जो गत दिवस तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर अकाली दल में शामिल हुए थे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने गत दिवस बराड़ द्वारा भेजे गए व्हाट्सएप संदेश मीडिया को जारी किए थे। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी बराड़ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बराड़ जैसे दल-बदलू नेताओं को पंजाब की जनता पहले ही नकार चुकी है। 

अकाली दल को बराड़ से कोई भी सियासी लाभ मिलने वाला नहीं है। जाखड़ चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस भवन में पंजाब के सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के प्रधानों व महत्वपूर्ण नेताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में पंजाब चुनाव प्रचार प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन लाल सिंह, मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह के बेटे रणइंद्र सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया। 

उन्होंने कहा कि बराड़ का सियासी भविष्य खत्म हो चुका है। अकाली दल में भी अब उन्हें कुछ हासिल होने वाला नहीं है। जो नेता कांग्रेस पार्टी का नहीं हो सका, वह किसी भी अन्य पार्टी का नहीं हो सकता। कांग्रेस को छोड़कर वह तृणमूल कांग्रेस में गए। उसे छोड़कर अकाली दल में आ गए। इससे पहले भी कई बार बराड़ पार्टियां बदल चुके हैं। उनकी वफादारी पर कोई भी भरोसा नहीं कर सकता। 

जाखड़ ने आज कांग्रेस भवन चंडीगढ़ में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित भी किया। केन्द्र की मोदी सरकार हर फ्रंट पर फेल हो चुकी है। नोटबंदी व जी.एस.टी. इन चुनावों में एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। यह चुनाव राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लड़ा जा रहा है। मोदी सरकार तो केवल बयानबाजी तक ही सीमित रही, उसका न तो बेरोजगारों व न ही गरीबों को कोई फायदा मिला। पंजाब में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार ने किसानों के कर्जे माफ किए तो दूसरी तरफ उद्यमियों को 5 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली उपलब्ध करवाई। उन्होंने कांग्रेस नेताओं व कार्यकत्र्ताओं से कहा कि उन्हें अपने सभी मतभेद भुलाकर पार्टी की जीत में जुट जाना चाहिए। 

कैप्टन के पुत्र रणइंद्र ने भी सियासी मोर्चा संभाला
लोकसभा चुनाव को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के पुत्र रणइंद्र सिंह ने भी सियासी मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने भी जाखड़ के साथ आज जिला कांग्रेस प्रधानों की बैठक में भाग लेते हुए समूचे कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं को आह्वान किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाने तथा केन्द्र से झूठी मोदी सरकार को हटाने के लिए समूचे कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं को एकजुटता से कार्य करना है। पंजाब में 10 वर्षों में पूर्व अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने राज्य का भारी नुक्सान किया है। अब पंजाब धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के हाथ और मजबूत किए जाने चाहिएं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!