Edited By swetha,Updated: 07 Mar, 2019 06:35 PM
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी की मोगा में चुनावी रैली के दौरान संबोधित करते हुए गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों की 2 लाख रुपए तक की कर्ज माफी की है।
मोगाःकांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी की मोगा में चुनावी रैली के दौरान संबोधित करते हुए गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों की 2 लाख रुपए तक की कर्ज माफी की है।
यह सब कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में संभव हो सका है। अकाली सरकार ने अपने कार्यकाल में तो सिर्फ युवाओं को नशे की दलदल में धकेला। जाखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र नोदी पर निशाना साधते कहा कि गुरदासपुर दौरे के दौरान वह पंजाब को एक पैसा भी नहीं देकर गए। इससे साफ होता है कि वह पंजाब से भेदभाव कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लड़ाई में पंजाब की याद आती लेकिन कोई उद्योग नहीं दिया जाता है। हमें अपनी सेना पर बल्कि आकाओं और नेताओं की नीयत पर शक है। केंद्र सरकार राष्ट्र सुरक्षा के लिए अपनी कुर्सियां बचाने के लिए काम कर रही है। पंजाब हर कुर्बानी के लिए हमेशा तैयार रहा है।